बुलंदशहर

बुलंदशहर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना गुलावठी क्षेत्र के मिट्ठेपुर मीठापुर गांव में झंडारोहण को लेकर प्राथमिक शिक्षक को धमकाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना गुलावठी क्षेत्र के मिट्ठेपुर मीठापुर गांव में झंडारोहण को लेकर प्राथमिक शिक्षक को धमकाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मिट्ठेपुर निवासी जफर और शाहरुख पर आरोप था कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिक्षिका नीरू शर्मा से अभद्रता की और झंडा फहराने को लेकर उन्हें डराया-धमकाया। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी किया गया।
घटना के संबंध में शिक्षिका नीरू शर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गुलावठी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (सरकारी कार्य में बाधा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 67b आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















