सरकारी काम में मांगी रिश्वत तो सीधे होगी जेल: एंटी करप्शन यूनिट ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन यूनिट मेरठ मंडल ने सख्त कदम उठाया है। अब सरकारी काम के बदले घूस या कमीशन मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की खैर नहीं होगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन यूनिट) मेरठ मंडल ने सख्त कदम उठाया है। अब सरकारी काम के बदले घूस या कमीशन मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। संगठन ने आम जनता से बेझिझक शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए हेल्पलाइन व सीयूजी नंबर जारी किए हैं।

एंटी करप्शन यूनिट (रिजर्व पुलिस लाइंस, बुलंदशहर) के अनुसार, किसी भी विभाग में वैध कार्य के लिए रिश्वत मांगे जाने पर नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए मु०आ० कृष्णपाल सिंह (8445003973), आ० सादिक अली (8178287150), आ० विकास गुप्ता (7503178702), आ० जितेन्द्र सिंह (9140116825) और आ० अतुल पंवार (8755039712) के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।

उच्चाधिकारियों से संपर्क हेतु प्रभारी निरीक्षक एसीओ मेरठ (9454401899), पुलिस उपाधीक्षक मेरठ (9454405473) और मुख्यालय सीयूजी नंबर (9454402484) पर भी कॉल किया जा सकता है। संगठन ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त बुलंदशहर’ अभियान में आमजन से सहयोग की अपील की है ताकि पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था कायम की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.