महराजगंज

महराजगंज सावन के पावन महीने के अवसर पर सिसवा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सावन के पावन महीने के अवसर पर सिसवा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। रामजानकी मंदिर और वनस्पति मैया मंदिर सहित विभिन्न धर्मशालाओं व शिवालयों में देर रात तक भजन-कीर्तन, भव्य जागरण और विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रस में डूब गया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे-जैसे रात चढ़ती गई, शिव भजनों की गूंज और तेज होती गई, जिस पर भक्त जमकर झूमते नजर आए। जागरण का मुख्य आकर्षण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। देर रात महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















