महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर निकले 8 वर्षीय बालक दुर्गेश को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर निकले 8 वर्षीय बालक दुर्गेश को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक ग्राम पृथ्वीपालगढ़ (टोला गोपालजोत) निवासी आरती देवी का पुत्र है।
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे पीड़ित मां आरती देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2:30 बजे बालक को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बृजमनगंज पुलिस की इस तत्परता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक राजन पासवान, दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव, कांस्टेबल संदीप गौतम, हृदयराम, अनूप यादव और आकिब अहमद शामिल रहे।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















