महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर (फरेन्दा) में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विष्णु मंदिर तिराहे से लेकर मिल गेट चौराहे तक रोजाना घंटों लग रहे लंबे जाम के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर (फरेन्दा) में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विष्णु मंदिर तिराहे से लेकर मिल गेट चौराहे तक रोजाना घंटों लग रहे लंबे जाम के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब ठेल-खोमचे, अवैध अतिक्रमण और सड़कों पर ही बेतरतीब खड़े किए जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कारण सड़क बेहद संकरी हो गई है। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग और मिल गेट के समीप भारी वाहनों के निरंतर दबाव से स्थिति और भयावह हो जाती है। कई बार मरीज को ले जा रहीं एम्बुलेंस भी इस जाम में घंटों फंसी रह जाती हैं।
समस्या से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत से राहत दिलाने की मांग की है। लोगों ने मुख्य मार्ग से तुरंत अतिक्रमण हटवाने, व्यस्त समय में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती करने और मिल गेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस रोज-रोज की समस्या से निजात मिल सके।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















