बलिया

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कारागार से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हाथों में तिरंगा लेकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कारागार से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हाथों में तिरंगा लेकर किया।

जिला कारागार से शुरू होकर यह रैली कुंवर सिंह चौराहा पहुंची, जहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रैली टीडी कॉलेज चौराहा स्थित रामदहीन ओझा की प्रतिमा और आगे बढ़कर मुरली मनोहर की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। सभी स्थानों पर सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया गया।
रैली में लगभग एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए युवाओं से वीरों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व पुलिस बल मौजूद रहा।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















