भाजयुमो ने ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान पर निकाला जुलूस, सोनिया गांधी और खड़गे से मांगी माफी

जौनपुर

जौनपुर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए विशाल मशाल व कैंडल जुलूस निकाला।

यह जुलूस टीडी कॉलेज (TD College) से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जेसी चौराहे तक पहुंचा। हाथों में जलती मशालें व मोमबत्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेसी चौराहे पर जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया, जहां नेताओं ने राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए अभिनव सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता की आराधना और स्वतंत्रता सेनानियों का मूल मंत्र है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रीय प्रतीकों के अनादर का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान विकास ओझा और सचिन सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में शशांक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आयुष अस्थाना, अंकित ओम, अभिषेक (गोलू), विनीत, अनुराग, रोहित, आयुष, मनीष, ज्ञान सेवा, ललित, अर्जुन, रवीश, पिंकू, नीरज, एमपी सिंह और शिवम सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.