बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर नौरंगाबाद के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर नौरंगाबाद के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बहन को ससुराल में पति द्वारा मारपीट के बाद उसका भाई नोएडा से लेकर अपने गांव लौट रहा था।
मृतका की पहचान करकौरा महाराजपुर निवासी हिमांशु उर्फ तनु (30) और भाई केशव (20) के रूप में हुई है। हिमांशु की शादी 2018 में रबूपुरा के आकलपुर निवासी टिंकू भाटी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह हिमांशु के साथ आए दिन मारपीट करता था। सोमवार रात भी मारपीट कर निकाले जाने पर उसने अपने भाई केशव को फोन किया था।
नोएडा में काम करने वाला केशव बहन के ससुराल पहुंचा और उसे बाइक से मायके ला रहा था। रात करीब 12 बजे रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













