महाराजपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र, ग्रामीणों से मिले और सुनीं बाढ़-कटान की समस्याएं

बलिया

प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गुरुवार को तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम महाराजपुर का दौरा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गुरुवार को तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम महाराजपुर का दौरा किया। उन्होंने घाघरा नदी के जलस्तर और कटान से प्रभावित ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कोई पीड़ित न रहे मुआवजे से वंचित: प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस विकट परिस्थिति में पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ग्रामीणों के मकान या कृषि भूमि बाढ़ व कटान की चपेट में आए हैं, उनका त्वरित सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा वितरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र ग्रामीण सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कटान रोकने को बनेगा बड़ा प्रोजेक्ट

मंत्री दयाशंकर मिश्र ने सिंचाई व बाढ़ खंड के अधिकारियों को महाराजपुर गांव को कटान से बचाने के लिए स्थाई व ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की सुरक्षा हेतु एक वृहद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, जिसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसडीएम व तहसीलदार बांसडीह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.