बलिया
बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व बलिया के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व बलिया के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में गति लाने और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ आमजन तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।
अनावश्यक रेफर और बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप व एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेवजह बाहर रेफर करने और बाहर की दवाएं लिखने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली कटौती पर नाराजगी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश
बिजली आपूर्ति में मिल रही शिकायतों पर मंत्री ने जर्जर तारों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। वहीं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (70% कार्य पूर्ण), बक्सर-भरौली निर्माणाधीन पुल, बलिया बाईपास और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बाढ़ से निपटने के लिए बने प्रभावी योजना
बाढ़ सुरक्षा की समीक्षा में मंत्री ने बलिया और बैरिया में बाढ़ शरणालयों के निर्माण को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, अतः भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए दीर्घकालिक और प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













