महराजगंज
जनपद महराजगंज के सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को यातायात पुलिस ने फरेंदा-सोनौली हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को यातायात पुलिस ने फरेंदा-सोनौली हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इंटरसेप्टर वाहन की स्पीड राडार गन से जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा से तेज दौड़ते 28 वाहनों का चालान कर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात प्रभारी एपी सिंह ने चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा, सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग की अपील की।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी 40 वर्षीय मोनू को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एडीजी भानु प्रताप द्वारा 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। pic.twitter.com/5k6XvqYFEZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












