सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रदेश स्तर पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रदेश स्तर पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में अगस्त माह में महिला टेनिस, महिला हॉकी और सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन करने जा रहा है। इन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले और मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन ट्रायल का पूरा शेड्यूल
महिला टेनिस व हॉकी:
जिला स्तरीय ट्रायल: 10 अगस्त (सुबह 11 बजे से, स्पोर्ट्स स्टेडियम)
मंडल स्तरीय ट्रायल: 11 अगस्त
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: अयोध्या (20 से 21 अगस्त – महिला टेनिस; 20 से 22 अगस्त – महिला हॉकी)
सब-जूनियर कुश्ती (फ्रीस्टाइल व ग्रीको-रोमन):
जिला स्तरीय ट्रायल: 18 अगस्त
मंडल स्तरीय ट्रायल: 19 अगस्त
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: कौशांबी (21 से 23 अगस्त)
आयु सीमा और अनिवार्य पात्रता
महिला टेनिस और हॉकी के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, सब-जूनियर कुश्ती में वर्ष 2009 और 2010 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे (वर्ष 2011 में जन्मे 15 वर्षीय खिलाड़ी चिकित्सा और अभिभावक प्रमाण-पत्र के साथ पात्र होंगे)। कुश्ती में 41 से 110 किलोग्राम भार वर्ग तक के मुकाबले होंगे।
ट्रायल के लिए आवश्यक दस्तावेज
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र (आधिकारिक सरकारी आईडी/आधार) की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर स्टेडियम पहुंचकर निष्पक्ष चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की है।
जो कुर्सी कल जानी है, वह आज चली जाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/dDthZlNdpG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













