नेपाल में मूसलाधार बारिश से चंदन और झरही नदी उफान पर, जलस्तर लाल निशान के पार; फसलों में भरा बाढ़ का पानी

ठूठीबारी (महराजगंज)

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का प्रभाव अब सीमावर्ती जिले महराजगंज में साफ दिखाई देने लगा है। ठूठीबारी क्षेत्र से होकर बहने वाली चंदन और झरही नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़कर लाल निशान के पार पहुंच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का प्रभाव अब सीमावर्ती जिले महराजगंज में साफ दिखाई देने लगा है। ठूठीबारी क्षेत्र से होकर बहने वाली चंदन और झरही नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़कर लाल निशान के पार पहुंच गया है। नदियों के उफान पर आने से तटीय इलाकों और तटबंध से सटे गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे से नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द सहित नेपाल सीमा से सटे कई इलाकों के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे व्यापक स्तर पर कृषि नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मरचहवा तटबंध पर मरम्मत कार्य तेज

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थिति और गंभीर होने की संभावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा और राहत के लिए तत्काल पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

संभावित खतरे को भांपते हुए जल संसाधन और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा मरचहवा तटबंध की मरम्मत और उसे मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि आसपास की घनी आबादी वाले गांवों को तबाही से बचाया जा सके।

प्रशासन की अलर्ट रहने की अपील

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों को पूरी तरह सतर्क रहने, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपातकालीन परिस्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.