सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले उत्तर प्रदेश के 22,510 आवेदकों का चयन ऑनलाइन कुर्रा (लॉटरी) के माध्यम से पूरा कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले उत्तर प्रदेश के 22,510 आवेदकों का चयन ऑनलाइन कुर्रा (लॉटरी) के माध्यम से पूरा कर लिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति (लखनऊ) से प्राप्त निर्देशों के हवाले से यह जानकारी दी। चयनित आजमीनों (यात्रियों) को हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेज दी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित यात्रियों की पूरी सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
10 अगस्त तक 1.52 लाख रुपये जमा करना अनिवार्य
प्रत्येक चयनित हज यात्री को पहली किश्त के रूप में 1,52,300 रुपये प्रति यात्री आगामी 10 अगस्त 2026 तक जमा कराने होंगे। यह धनराशि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या भारतीय स्टेट बैंक के निर्धारित खातों में जमा की जा सकती है।
धनराशि जमा करने के बाद यात्रियों को
बैंक की पे-इन स्लिप
हस्ताक्षरित हज आवेदन पत्र
घोषणा पत्र व अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट संबंधी घोषणा पत्र
मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र
इन सभी दस्तावेजों को हज कमेटी के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यहां मिलेगी ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने में सहायता
नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन्हें दस्तावेज अपलोड करने में समस्या आ रही हो, वे ‘हज ई-सुविधा केंद्र’ (अब्दुल वदूद सल्फी, बदर स्कूल, खजुरिया रोड, सिद्धार्थनगर) पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के लखनऊ स्थित कार्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले के सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए 10 अगस्त तक अपनी पहली किश्त जमा कर सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करा लें, ताकि हज-2027 की आगे की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












