महराजगंज :शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार

घुघली

महराजगंज जनपद में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गत 21 जुलाई 2026 को घुघली थाने में मु.अ.सं. 165/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के तहत मुकदमे में बीएनएस (BNS) की धारा 65(1), 87 तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5(L)/6 की बढ़ोत्तरी की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अशहद अली उर्फ अरसद (उम्र 22 वर्ष) पुत्र हमीद अली, निवासी बैजनाथपुर उर्फ चरका, थाना नौतनवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.