बलिया
बलिया जनपद जे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में पिछले दो महीनों से फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद जे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में पिछले दो महीनों से फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। मरीजों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने ‘जनसुनवाई पोर्टल’ के जरिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता जितेश वर्मा ने बताया कि पूर्व में तैनात फार्मासिस्ट के तबादले के बाद से ही यह पद खाली पड़ा है।
अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ: वर्तमान में फार्मासिस्ट का प्रभार सीएचसी अधीक्षक के पास है। अधीक्षक पर पहले से ही अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सीय कार्यों का दबाव रहता है।
मरीजों की बढ़ी परेशानी दोहरी जिम्मेदारी के चलते औषधि प्रबंधन और नियमित दवा वितरण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिसका सीधा खामियाजा दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
सिकंदरपुर सीएचसी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता है। ऐसे में दो महीने से फार्मासिस्ट जैसे अहम पद का खाली रहना जनहित के खिलाफ है।शिकायत के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री से मांग की गई है कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बलिया को जल्द से जल्द नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती के निर्देश जारी करें। जितेश वर्मा ने उम्मीद जताई कि शासन आम जनता की सेहत और सहूलियत से जुड़े इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करेगा।
मध्य प्रदेश शिक्षा और विकास के दावों के बीच एक बेहद डरावनी और लाचारी भरी तस्वीर सामने आई है। विदिशा जिले में स्कूली बच्चों को हर दिन मौत के मुहाने से होकर स्कूल जाना पड़ रहाबारिश के मौसम में उफनते स्टॉप डैम के तेज बहाव के बीच बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर छलांग लगाने को मजबूर हैं pic.twitter.com/Xe3pjMmmst
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026













