बलिया: बाढ़ और कटान को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक का बड़ा हमला, प्रशासन और कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बलिया

बलिया जनपद में बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने बड़ा बयान देते हुए बाढ़ विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद में बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने बड़ा बयान देते हुए बाढ़ विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बलिया तीन नदियों से घिरा जिला होने के कारण हर साल बाढ़ और कटान की त्रासदी झेलने को मजबूर है।

उमाशंकर पाठक ने आरोप लगाया कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए वर्षों से भारी धनराशि आती रही है, लेकिन यदि उस बजट का सही और पारदर्शी उपयोग हुआ होता तो अब तक जिले को स्थायी तटबंध मिल चुके होते। उन्होंने इस बदहाली के लिए सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में गोपालपुर ताड़ी, महाराजपुर और चांदपुर गांव कटान से सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आगे आकर पीड़ितों की मदद करने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों के आशियाने कटान में बह गए हैं, उन्हें तुरंत भूमि उपलब्ध कराकर उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.