बलिया: पुलिस अधीक्षक ने 2 हाई-टेक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बलिया पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बलिया पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों और पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के तहत प्रदेश भर में यह पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत 31 जनपदों को 2-2 इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन दिए गए हैं।

ये इंटरसेप्टर वाहन स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन और नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन , ब्रेथ एनालाइज़र, हूटर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, स्टंटबाज़ी, रैश ड्राइविंग और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाना है। साथ ही, जाम की सूचना मिलने पर ये टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करेंगी और वीवीआईपी फ्लीट में भी अपनी सेवाएं देंगी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि ‘ज़ीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक सुश्री मंजरी राव, पीआरओ निरीक्षक चंद्रभास्कर द्विवेदी और ट्रैफिक प्रभारी अनवर अली समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.