बलिया: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के ₹10,955 पीड़ित के खाते में कराए वापस

बलिया

जनपद बलिया के पुलिस की साइबर सेल टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। बैंक धोखाधड़ी के शिकार हुए एक पीड़ित के खाते से उड़ाई गई धनराशि में से साइबर पुलिस ने 10,955 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के पुलिस की साइबर सेल टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। बैंक धोखाधड़ी के शिकार हुए एक पीड़ित के खाते से उड़ाई गई धनराशि में से साइबर पुलिस ने 10,955 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम मनियर निवासी कमला यादव पुत्र कन्हैया यादव के बैंक खाते से 30 मई को अज्ञात ठगों द्वारा 1,13,861 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और संबंधित बैंकिंग संस्थानों से संपर्क साधकर 10,955 रुपये तुरंत होल्ड करवा दिए।

तत्पश्चात MRM पोर्टलबैंकिंग प्रक्रिया और धारा 106(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को यह धनराशि पीड़ित कमला यादव के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर थाना टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.