बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितबड़ागांव थाने में पंजीकृत मु०अ०सं०-103/26 धारा 69 बीएनएस (BNS) से संबंधित आरोपी राजेश प्रसाद खरवार (45 वर्ष), निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी (थाना दुबहड़) काफी समय से फरार चल रहा था।

उपनिरीक्षक अतुल कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव और राहुल कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास बगीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.