महराजगंज
जनपद महराजगंज केधानी बाजार क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को भीड़भाड़ वाले काली मंदिर परिसर के पास से चोरों ने दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल पार कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज केधानी बाजार क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को भीड़भाड़ वाले काली मंदिर परिसर के पास से चोरों ने दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल पार कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के अहिरौली निवासी अवधेश चौबे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP55 AV 8667) से धानी बाजार आए थे। वे काली मंदिर के पास बाइक लॉक कर खरीदारी करने चले गए। आधे घंटे बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पीड़ित ने धानी पुलिस चौकी में तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गई बाइक उनकी पत्नी सुधा पाण्डेय के नाम दर्ज है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बाजार क्षेत्र और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












