बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चौकी के भीमपुर में मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चौकी के भीमपुर में मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दानपुर निवासी 24 वर्षीय सौरभ पुत्र अनिल कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो डिबाई की एक दुकान पर काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, सौरभ पिछले तीन दिनों से घर नहीं आया था। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से हुए हादसे का लग रहा है।
अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026













