अनूपशहर: डीपीबीएस कॉलेज में ‘व्यावहारिक जीवन में केंद्रीय प्रवृत्ति के माप’ पर विशेष व्याख्यान आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर डी.पी.बी.एस. कॉलेज अनूपशहर के वाणिज्य विभाग में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के निर्देशन में “व्यावहारिक जीवन में केंद्रीय प्रवृत्ति के माप” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डी.पी.बी.एस. कॉलेज अनूपशहर के वाणिज्य विभाग में प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के निर्देशन में “व्यावहारिक जीवन में केंद्रीय प्रवृत्ति के माप” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांख्यिकी के व्यावहारिक महत्त्व और दैनिक जीवन में इसके अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सांख्यिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पी. के. त्यागी ने कहा कि केंद्रीय प्रवृत्ति के माप—माध्य, माध्यिका और बहुलक—केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये व्यापारिक निर्णयों और आर्थिक नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं। सटीक आंकड़ों का विश्लेषण ही बेहतर प्रबंधन का आधार बनता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने आधुनिक दौर में डेटा की समझ को विद्यार्थियों के करियर के लिए आवश्यक बताया। वहीं, डॉ. भुवनेश कुमार और डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि सांख्यिकीय पद्धतियां बाजार के रुझानों को समझने और वित्तीय जोखिमों को कम करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर डॉ. राजीव गोयल, किश्वर कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.