महराजगंज: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली भव्य बाइक यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा क्षेत्र

महराजगंज

जनपद महराजगंज के श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में परसा मलिक थाना क्षेत्र से पंचमुखी शिवधाम इटहिया तक भव्य बाइक यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में परसा मलिक थाना क्षेत्र से पंचमुखी शिवधाम इटहिया तक भव्य बाइक यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के विचारों से प्रेरित होकर जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर और नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष ओम कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में निकाली गई यह बाइक यात्रा नौतनवा ब्लॉक से शुरू होकर इटहिया स्थित पंचमुखी शिवधाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए “हर-हर महादेव”, “जय श्रीराम” और “बोल बम” के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, ब्लॉक प्रभारी ओम कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, दीपू चौहान, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज, हृदेश कुशवाहा, पशुपति कसौधन और चंद्रभान सनातनी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइक यात्रा का समापन पंचमुखी शिवधाम इटहिया में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.