मऊ: एएसपी ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता का जायजा लिया तथा उन्हें फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता का जायजा लिया तथा उन्हें फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान उन्होंने जवानों को अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

परेड के उपरांत एएसपी ने यूपी-112 की गाड़ियों और विभिन्न थानों से आए वाहनों की स्थिति, रखरखाव एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन की जानकारी ली और उनकी कार्यशील स्थिति का परीक्षण किया।

इसके अलावा, एएसपी ने क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक तथा संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन के कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.