सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, नेपाल बेचने जा रहे थे सामान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय चकईजोत में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा UP53FT7469 बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मदरहना उर्फ रामनगर टोला मटियरिया के पास से तीन आरोपियों—प्रेमशंकर उर्फ प्रिंस कन्नौजिया, रोहित चौधरी और रोहित चौधरी उर्फ टकलू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई की रात स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी किया था।

वे इस सामान को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, दो टैबलेट, इनवर्टर-बैटरी, प्रिंटर, साउंड सिस्टम, साइंस किट व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.