बागपत: किसान नेता गोपाल शर्मा पर मुकदमे के विरोध में भाकियू (अराजनीतिक) आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

बागपत

बागपत जनपद के नगर स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के नगर स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में नई नगर कमेटी का गठन किया गया, साथ ही किसान नेता गोपाल शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की पुरजोर मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पीड़ित गोपाल शर्मा ने बताया कि राजीव बजीदपुर से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा ने उनके घर पहुंचकर पिस्तौल दिखाकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सूरज राय से शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन रविवार सुबह खुद गोपाल शर्मा के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, जिससे किसानों में बेहद आक्रोश व्याप्त हो गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित की सुनवाई करने के बजाय उसी पर मुकदमा दर्ज करना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। संगठन नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच न होने पर तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहदेव प्रधान, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सहित कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.