बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत; गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के मेरठ-बदायूं मार्ग पर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिबाई की ओर से बुलंदशहर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद बुलंदशहर के मेरठ-बदायूं मार्ग पर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डिबाई की ओर से बुलंदशहर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार की बॉडी बुरी तरह लॉक हो जाने के कारण जेसीबी और गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी विश्वंभर दयाल गंगवार ने बताया कि दुर्घटना का प्राथमिक कारण तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.