महराजगंज
महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध गोपालपुर मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध गोपालपुर मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो अज्ञात महिलाओं पर भीड़ का फायदा उठाकर चेन खींचने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़िता के अनुसार, वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी, तभी दो संदिग्ध महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गईं। पीड़िता ने तत्काल फरेंदा थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फरेंदा पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













