बुलंदशहर
बुलंदशहर श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज, कर्णवास की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकांश पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्री देवत्रय आदर्श इंटर कॉलेज, कर्णवास की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकांश पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में हर प्रसाद आर्य को अध्यक्ष, कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंजी. रवि लोधी को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह को उप प्रबंधक तथा एदल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं, प्रबंधक पद के लिए हुए मतदान में प्रशांत कुमार ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कुल पड़े 92 मतों में से 88 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र सिंह को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सूरजपाल सिंह, भूपेंद्र गौड़, तेजपाल सिंह, शेर सिंह आर्य, बृजभान सिंह, रोशन लाल सिंह और लखपत सिंह निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।
पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई, जबकि सह जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश यादव ने पर्यवेक्षक के रूप में निरीक्षण किया। इंजी. रवि लोधी के उपाध्यक्ष बनने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













