महराजगंज
महराजगंज प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य सवारी वाहनों से आ रहे श्रद्धालुओं तथा चालकों को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

यातायात पुलिस ने अपील जारी करते हुए वाहन चालकों को छत या ढाला पर बैठाकर यात्रा न कराने और ट्रॉली का गेट खुला रखकर वाहन न चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
प्रशासन ने “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेले के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सड़क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












