बलिया
बलियाआगामी श्रावण मास के पावन पर्व और जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलियाआगामी श्रावण मास के पावन पर्व और जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य मार्गों, चौराहों और व्यस्त बाजारों का भ्रमण कर आम नागरिकों व व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द्र और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या या अफवाह की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह और एसपी के पीआरओ उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शाम को पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












