बागपत
बड़ौत दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर हिलवाड़ी गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 7 कांवड़िए उस समय घायल हो गए, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर हिलवाड़ी गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 7 कांवड़िए उस समय घायल हो गए, जब उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के समय स्कॉर्पियो के पीछे कांवड़ का ढांचा बंधा हुआ था। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई गाड़ी में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ौत मंडी चौकी पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों या उनसे जुड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रतिबंध के बावजूद वाहन कॉरिडोर पर कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। मंडी चौकी प्रभारी संदीप राजपूत ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन और नियमों का पालन करने की अपील की है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












