बलिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत जनपद बलिया में व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत जनपद बलिया में व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत के समन्वय में आयोजित इस अभियान में हजारों युवाओं ने सहभागिता की।
मुख्य कार्यक्रम नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में हुआ, जहाँ 200 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री के संदेश का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इसके अलावा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पीड़ितों को पुनर्वास में मदद करने का आह्वान किया। यह अभियान अगले 100 हफ़्तों तक हर रविवार को जनजागरूकता गतिविधियों के साथ चलाया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में शरद यादव, शलभ उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह और शुभम मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












