बागपत
जनपद बागपत के तेजस्वी बिल्डर के डायरेक्टर एवं विश्व हिंदू महासंघ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर निवासी बदरखा ने अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के तेजस्वी बिल्डर के डायरेक्टर एवं विश्व हिंदू महासंघ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर निवासी बदरखा ने अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। शुक्रवार को छपरौली से दिल्ली जाते समय बड़ौत शहर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर दुनिया को दिया न्याय का संदेश
शौकेंद्र खोखर बदरखा ने कहा कि आज हम सब जो स्वतंत्र और खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह हमारे अमर शहीदों की ही देन है। उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में ऊधम सिंह ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य दोषी पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को गोली मारकर बेगुनाह शहीदों को न्याय दिलाया था।
राष्ट्रभक्ति और त्याग का अनूठा उदाहरण
उन्होंने आगे बताया कि 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में भारत माता के इस महान सपूत को फांसी दे दी गई थी। फांसी के फंदे को चूमते समय भी उनके दिल में राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण था। शौकेंद्र खोखर ने कहा कि सरदार ऊधम सिंह का बलिदान हमें सदैव अन्याय के खिलाफ खड़े होने और राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। पूरा देश उनके इस महान त्याग पर हमेशा गर्व महसूस करेगा।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












