हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शनिवार तड़के कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शनिवार तड़के कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरोहा के थाना रहरा निवासी विकास अपनी पत्नी स्वाति के साथ भट्ठे पर मजदूरी करता था। तड़के करीब 3 बजे स्वाति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला।
मृतका के पिता महेंद्र सिंह ने पति विकास पर स्वाति को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर थाने में विरोध जताया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












