बुलंदशहर: भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी साधना का ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय पर्दापण, परदादा परदादी संस्था ने किया भव्य सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर FIBA अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 बैंकॉक में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटीं साधना का परदादा परदादी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर FIBA अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 बैंकॉक में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटीं साधना का परदादा परदादी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। साधना संस्था की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत अल्का मोटल से हुई, जिसके बाद अनूपशहर में खुले वाहन में भव्य रोड शो निकाला गया। परदादा परदादी परिसर पहुंचने पर एनसीसी बैंड और हजारों छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। साधना ने टूर्नामेंट में कुल 18 अंक बनाए, जिसमें ओमान के खिलाफ 12 अंक का शानदार प्रदर्शन शामिल है। उन्हें भारतीय शिविर में मुख्य कोच सारा गेलर द्वारा “मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर” भी चुना गया।

समारोह में संस्था के अध्यक्ष लोकेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि साधना ने संस्थापक स्वर्गीय वीरेंद्र ‘सैम’ सिंह के सपने को साकार किया है। सीईओ सपना वर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अनुपम शर्मा और कोच गजेन्द्र कच्छवाह ने साधना के अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.