महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी कोल्हुई थाने से जुड़े एक मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो चुके हैं। अब एक बार फिर इस नए वीडियो के सामने आने से पुलिस व्यवस्था चर्चा के केंद्र में आ गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर किए जा रहे विभिन्न दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल, वायरल वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम को लेकर किसी सक्षम अधिकारी द्वारा आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मामले की असल स्थिति निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। वहीं, क्षेत्रीय लोगों की निगाहें अब पुलिस के उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं और लोग पूरे मामले में पारदर्शी जांच व आवश्यक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













