महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर-6 आजाद नगर स्थित एनएच-730 (परतावल-कप्तानगंज मार्ग) पर गुरुवार को सरिया लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्राली सड़क पर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर-6 आजाद नगर स्थित एनएच-730 (परतावल-कप्तानगंज मार्ग) पर गुरुवार को सरिया लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद एन एच 730 मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटी ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद कुछ ही देर में एनएच-730 पर यातायात सामान्य हो गया।
गनीमत रही कि जिस समय ट्रॉली पलटी, उस समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे। इससे किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जाम जल्द समाप्त हो गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













