महराजगंज:मानव तस्करी के खिलाफ ठूठीबारी में गूंजे जागरूकता के नारे, एसएसबी और पुलिस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के तत्वावधान में तथा बरुण मिश्रा के नेतृत्व में मानव तस्करी के विरुद्ध एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के तत्वावधान में तथा बरुण मिश्रा के नेतृत्व में मानव तस्करी के विरुद्ध एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसएसबी कैम्प ठूठीबारी के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार एवं कोतवाली ठूठीबारी के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में मानव तस्करी के खिलाफ लिखे जागरूकता संदेशों की तख्तियां ले रखी थीं। मानव तस्करी बंद करो “बच्चों का शोषण बंद करो” जैसे गगनभेदी स्लोगन और नारों के माध्यम से ठूठीबारी मार्केट के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को इस सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया गया।

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें पुलिस को सूचना

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों व आयोजकों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा मानव तस्करी जैसी गंभीर और संवेनदशील सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना होगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस बच्चे या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित करें।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी के खतरे को कम करना, आमजन में जागरूकता फैलाना तथा बच्चों व महिलाओं को किसी भी प्रकार के शोषण से बचाना था। मानव सेवा संस्थान के इस प्रयास की स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.