नरौरा: हजारा नहर में कूदी महिला 4 किमी दूर सुरक्षित मिली, पुलिस व गोताखोरों की तत्परता से बची जान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र अंतर्गत नरौरा में बुधवार सुबह एक महिला के गंगा की हजारा नहर में कूदने से अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र अंतर्गत नरौरा में बुधवार सुबह एक महिला के गंगा की हजारा नहर में कूदने से अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव में करीब 4 किलोमीटर तक बहने के बावजूद गोताखोरों और रामघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह चमत्कारिक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद के थाना बलदेव अंतर्गत ग्राम नगला मोहन जुगसाना निवासी मंजू देवी (55 वर्ष) (पत्नी विष्णु) अपनी 25 वर्षीया बेटी रमा के साथ नरौरा गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं।

इसी दौरान मंजू देवी अपनी बेटी को किनारे छोड़कर अचानक गंगा से निकली हजारा नहर के तेज बहाव में कूद गईं। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बहते हुए लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम गोकुलपुर खादर तक पहुंच गईं।

गोताखोरों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही थाना रामघाट पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस बल और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गोकुलपुर खादर के पास हजारा नहर से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। महिला द्वारा अपना परिचय देने के बाद पुलिस ने उन्हें सकुशल उनकी बेटी रमा के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
थानाध्यक्ष रामघाट देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित कुमार, कांस्टेबल अकबर, अंकुर, कप्तान सिंह और बृजदीप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को बचा लिया। परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों की इस मुस्तैदी के लिए उनका आभार जताया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.