बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में सनातन परंपरा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में सनातन परंपरा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। अनूपशहर से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य मथुरा की ओर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे का ग्रामीणों ने गर्मजोशी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
जलपान व विश्राम की कराई व्यवस्था
जैसे ही कांवड़ियों का जत्था अमरपुर गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों के विश्राम, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराई। भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कांवड़ियों की सेवा सनातन संस्कृति का हिस्सा
इस अवसर पर अमरपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती लज्जावती, पूर्व प्रधान चौधरी रामदास सिंह, पूर्व प्रधान प्रह्लाद, जिरौली के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान रामकिशन, पूर्व प्रधान राहुल ठाकुर, यशपाल सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह एवं टी.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। भविष्य में भी इसी तरह श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।
कांवड़ियों ने जताई कृतज्ञता
मथुरा से आए कांवड़ियों ने अमरपुर गांव और जिरौली न्याय पंचायत के निवासियों द्वारा दिखाए गए स्नेह व आत्मीय स्वागत की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रद्धालुओं ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों के साथ अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













