महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 138/2026 से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर घर से हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अनुराग यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अनुराग यादव मय टीम ने 20 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:35 बजे ग्राम कुआरीसती स्थित उनके आवास पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज मुकदमा और संबंधित धाराएं:
मुकदमा अपराध संख्या: 138/2026
धाराएं: 80(2), 85, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 डीपी एक्ट (दहेज प्रतिषेध अधिनियम)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
लवकुशेन्द्र (उम्र 38 वर्ष) पुत्र गुलाब
श्रीमती प्रभावती देवी (उम्र 59 वर्ष) पत्नी गुलाब
गुलाब (उम्र 61 वर्ष) पुत्र रामलगन
(सभी निवासीगण: ग्राम कुवारीसती, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज)
न्यायालय में पेश करने की विधिक कार्रवाई जारी
पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की अग्रिम विधिक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अनुराग यादव
हेड कांस्टेबल मनोज सिंह
Head कांस्टेबल गुलाबचन्द भारती
महिला कांस्टेबल गुड़िया
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













