मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फुगाना में कच्चा मकान गिरने से पिता और 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर पिता और उनके चार मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को मलबे से निकालकर तुरंत हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

सोते समय मलबे में दबा पूरा परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुगाना इलाके में स्थित कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। मकान ढहते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय निवासियों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

मृतकों में 8 माह का मासूम भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में परिवार के मुखिया इस्लामुद्दीन और उनके चार बच्चे शामिल हैं:

इस्लामुद्दीन (52 वर्ष) – पिता

जीशान (8 माह) – बेटा

आहद (2 वर्ष) – बेटा

अल्शिफ़ा (5 वर्ष) – बेटी

रुखसार (12 वर्ष) – बेटी

2 घायलों की हालत गंभीर
घटना में घायल हुए 2 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.