NEET 2026: सिद्धार्थनगर के तनवीर खान ने रचा इतिहास, सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS का सपना हुआ साकार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम सेखुई सेनापति (पोस्ट रमवापुर जगतराम) निवासी होनहार छात्र तनवीर खान ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद केडुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम सेखुई सेनापति (पोस्ट रमवापुर जगतराम) निवासी होनहार छात्र तनवीर खान ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। तनवीर ने 720 में से 586 अंक तथा 99.2270094 पर्सेंटाइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,324 और जनरल कैटेगरी रैंक 5,987 हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट के लिए चयन लगभग तय माना जा रहा है।

सीमित संसाधनों के बीच परिवार का संघर्ष लाया रंग

तनवीर की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके परिवार का वर्षों का कड़ा संघर्ष और समर्पण रहा है। उनके पिता शाह मोहम्मद खान ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की उच्च शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। वहीं, उनके बड़े भाई मौलाना बिलाल अहमद खान ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और कठिन तैयारी के दौरान निरंतर उनका हौसला बढ़ाया।

यह परिवार समाज में धार्मिक और आधुनिक शिक्षा के बेहतरीन संतुलन का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है। परिवार ने तनवीर को हमेशा यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।

“अब्बू और बड़े भाई हैं मेरे असली हीरो” – तनवीर खान
अपनी इस बड़ी सफलता पर भावुक होते हुए तनवीर खान ने कहा

“मेरे अब्बू शाह मोहम्मद खान और मेरे बड़े भाई मौलाना बिलाल अहमद खान ही मेरे असली हीरो हैं। उनकी मेहनत, अटूट भरोसे, हौसले और दुआओं की बदौलत ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार के त्याग और संघर्ष का परिणाम है।”

क्षेत्र में खुशी का माहौल, बधाइयों का तांता

तनवीर खान की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की हैं। इस सफलता से न सिर्फ सेखुई सेनापति गांव बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.