अमरोहा
अमरोहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल यानी 18 जुलाई को अमरोहा आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं जनहित की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की भी तैयारी की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल यानी 18 जुलाई को अमरोहा आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं जनहित की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की भी तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के अमरोहा पहुंचने पर केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपा जाएगा ज्ञापन
केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक एडवोकेट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अमरोहा क्षेत्र की आम जनता से जुड़ी कई ऐसी गंभीर समस्याएं और शिकायतें हैं, जिन पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है। इन प्रमुख समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के लिए परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।
जनहित की समस्याओं के समाधान की मांग
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापन के माध्यम से परिषद मुख्यमंत्री से अनुरोध करेगी कि वे स्थानीय स्तर पर लंबित जनहित के मुद्दों और जन-शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करें।
धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू pic.twitter.com/EtpilWYwWb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 16, 2026












