गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार रोडवेज बस और ट्रक के बीच सीधी व भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सीतापुर निवासी यात्रियों सहित कुल एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस, एनएचएआई (NHAI) की रेस्क्यू टीम और 108 एम्बुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे हुआ, जब घने अंधेरे के बीच यात्रियों से भरी रोडवेज बस और एक ट्रक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बस के परखच्चे उड़ गए और सीटों पर सो रहे यात्री लहूलुहान हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस, हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम और आपदा राहत दल कई 108 एम्बुलेंस गाड़ियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर भीतर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद चार यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
हादसे में घायल हुए यात्रियों में मुख्य रूप से वीरेंद्र (पुत्र बलदेव), अभिषेक (पुत्र सुरेश), शिवम गुप्ता (पुत्र अनिल गुप्ता), रामचरण (पुत्र कल्लू), साधना सिंह (पत्नी अखिलेश), नीतू सिंह (पत्नी नरेंद्र), सुधीर सिंह और अलका शामिल हैं। ये सभी घायल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बस में सवार होकर सफर कर रहे थे।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रक को बीच सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया और यातायात को पूरी तरह सुचारु किया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों को सीतापुर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












