डुमरियागंज: सड़क पर धान की रोपाई, चारपाई पर मरीज… चेतरा टोला के ग्रामीणों ने अनोखे प्रदर्शन से प्रशासन को दिखाया आईना, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का एलान

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र से विकास के दावों की पोल खोलती एक बेहद चौंकाने वाली और आक्रोशित कर देने वाली जमीनी तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र से विकास के दावों की पोल खोलती एक बेहद चौंकाने वाली और आक्रोशित कर देने वाली जमीनी तस्वीर सामने आई है। क्षेत्र के तेलियाडीह ग्राम पंचायत के चेतरा टोला में वर्षों से बदहाल और दलदल में तब्दील हो चुकी सड़क से तंग आकर ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक बेरुखी और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के खिलाफ बीच सड़क पर धान की रोपाई कर और एक युवक को चारपाई पर लिटाकर (प्रतीकात्मक मरीज बनाकर) कीचड़ भरे रास्ते से निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। “रोड नहीं तो वोट नहीं” के गगनभेदी नारों के साथ ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली है।

डुमरियागंज तहसील के तेलियाडीह ग्राम पंचायत के चेतरा टोला का यह मुख्य संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त और बदहाल पड़ा है। वर्तमान मानसूनी सीजन की बारिश ने इस रास्ते को पूरी तरह से दलदल और तालाब में तब्दील कर दिया है, जिससे यहाँ पक्की सड़क का वजूद ही खत्म नजर आता है। हालात इस कदर बदतर हैं कि सामान्य दिनों में भी लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी जर्जर रास्ते से होकर मासूम बच्चे स्कूल जाने, किसान अपने खेतों तक पहुंचने और ग्रामीण बाजार व तहसील मुख्यालय तक जाने के लिए मजबूर हैं। सबसे नारकीय और चिंताजनक स्थिति तब पैदा हो जाती है जब गांव में कोई गंभीर बीमार हो जाता है। जर्जर रास्ते और दलदल के कारण एम्बुलेंस तक गांव के भीतर नहीं आ पाती, जिससे मरीजों की जान दांव पर लग जाती है।

नेता जी मुर्दाबाद के नारों से गूंजा इलाका, विधायक से लेकर सांसद तक पर वादाखिलाफ़ी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “नेता जी मुर्दाबाद”, रोड नहीं तो वोट नहीं और हमारी सड़क कब बनेगी जैसे तीखे नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.