अनूपशहर/बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम सभा एंचोरा स्थित नहर में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नहर के पानी के तेज बहाव में बहकर आए शव को तट पर रुका देख ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना तुरंत अनूपशहर कोतवाली पुलिस को दी।
कलाई पर गुदा ‘राजु’ नाम बना शिनाख्त की सबसे बड़ी कड़ी
नहर में लाश होने की सूचना मिलते ही अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी के तेज बहाव से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।
जब पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मृतक की पहचान के लिए शव का बारीकी से निरीक्षण किया, तो युवक के हाथ की कलाई पर स्पष्ट अक्षरों में ‘राजु’ गुदा हुआ पाया गया। माना जा रहा है कि यह नाम मृतक की पहचान और इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुराग साबित होगा।
आसपास के थानों में वायरलेस से भेजी गई सूचना, जांच जारी
मृतक युवक की उम्र और हुलिए के आधार पर फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह कहीं पीछे से पानी के बहाव के साथ बहकर एंचोरा गांव तक पहुंचा है।
हर पहलू पर जांच, जल्द होगी शिनाख्त: कोतवाली प्रभारी
अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे तत्काल पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए बुलंदशहर जनपद सहित आसपास के जिलों के सभी थानों में वायरलेस संदेश और हुलिया भेज दिया गया है, ताकि हालिया गुमशुदगी के मामलों से इसका मिलान किया जा सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की हर कानूनी और आपराधिक पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












