परतावल/महराजगंज
स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को रामभरोसे छोड़कर सड़कों पर दौड़ रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ महराजगंज जनपद की यातायात पुलिस ने गुरुवार को बड़ा हंटर चलाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को रामभरोसे छोड़कर सड़कों पर दौड़ रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ महराजगंज जनपद की यातायात पुलिस ने गुरुवार को बड़ा हंटर चलाया है। परतावल क्षेत्र में पुलिस टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मानक विहीन संचालित हो रही स्कूल बसों और वैनों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 9 वाहनों का ऑन-द-स्पॉट चालान करते हुए कुल 32 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्कूल संचालकों और चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सीसीटीवी, फिटनेस और इमरजेंसी विंडो की हुई कड़ाई से जांच
यातायात पुलिस के नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और स्कूलों के बाहर बसों को रोककर उनके वैध दस्तावेजों को परखा गया। पुलिस ने मुख्य रूप से स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, वैलिड इंश्योरेंस चालक का कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, बसों के भीतर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशामक यंत्रआपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की।
बिना हेलमेट-लाइसेंस बाइक से स्कूल आने वाले छात्रों को कड़ी हिदायत
जांच के दौरान यातायात विभाग के अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और चालकों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा, निर्धारित गति सीमा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त दवाओं से युक्त फर्स्ट एड बॉक्स का होना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही, पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटर से स्कूल आने वाले नाबालिग छात्र-छात्राओं को भी आड़े हाथों लिया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे छात्रों को रोककर कड़ी हिदायत दी गई और उनके अभिभावकों को सूचित करने की चेतावनी दी गई।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












